मुरादाबाद23नवम्बर24*यूपी में मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट।
यूपी में मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट। यहां 60% मुस्लिम और 40% हिन्दू वोटर हैं। अभी तक 1.37 लाख वोट खुल चुके हैं। इसमें से 1.11 लाख वोट अकेले BJP प्रत्याशी रामवीर ठाकुर को मिला है। यहां के वोटिंग ट्रेंड ने विपक्षी दलों को चौंका दिया है। हर बूथ पर मुस्लिम वोटर BJP को गए हैं।
ठाकुर रामवीर ने इस बार कैंपेन में खूब जाली टोपी पहनी। BJP ने यहां ‘कटोगे तो बंटोगे’ का नारा भी नहीं दिया। स्पष्ट कहा जाए तो इस सीट की कमान खुद CM योगी ने अपने हाथ में ले रखी थी। उसकी वजह ये थी कि BJP इस मुस्लिम बाहुल्य सीट को पिछले 31 साल से नहीं जीत पाई थी। ऐसे में BJP के अल्पसंख्यसक मोर्चा ने यहां पूरी ताकत झोंक दी। मुस्लिम इलाकों में घर-घर गए। गली-गली बैठकें की।
BJP प्रत्याशी रामवीर ठाकुर ने भी कह दिया था- एक बार अपनाकर ढाई साल तक मुझे देखो। अगर काम कराऊं तो अगली बार जिता देना, वरना हरा देना।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*