ब्रेकिंग न्यूज़
मुजफ्फरनगर29सितंबर 2026*बुढ़ाना में स्कॉर्पियो सवारों ने कार रोककर युवक को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल
यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक कार को रोककर उसमें सवार युवक को बाहर खींच लिया और उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक स्कॉर्पियो कार के आगे आकर रुकती है। इसके बाद उसमें सवार कुछ युवक दूसरी कार के पास पहुंचते हैं और युवक को बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। मौके पर कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान किए जाने की जानकारी सामने आई है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष
दिल्ली30सितम्बर26* दुष्कर्म के झूठे केस में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र पूरी तरह दोषमुक्त, तीस हजारी कोर्ट ने बंद किया मामला
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*विधवा महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप,