September 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* नहाते समय वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करने का आरोप,

मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* नहाते समय वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करने का आरोप,

मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* नहाते समय वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करने का आरोप,

महिला से 15 लाख रुपए और जेवर लेने का भी दावा ,महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप*

*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर नहाते समय वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह करीब डेढ़ साल तक उसे ब्लैकमेल करता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान कथित रूप से अश्लील वीडियो भी बना लिए। महिला का कहना है कि आरोपी इन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार महिला से करीब 15 लाख रुपए नगद और जेवरात भी ले लिए । आरोपी उसे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करता रहा। आरोपों के मुताबिक, वह लंबे समय से आरोपी की धमकियों और दबाव के कारण भयभीत थी। महिला ने आरोपी के भाई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

Taza Khabar