मुग़लसराय23जनवरी2023*नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर कांग्रेसजनो ने उनके सुभाषपार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की ।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर कांग्रेसजनो ने उनके सुभाषपार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की ।
इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा नेताजी सुभाषचंद्र बोस का स्वतंत्रता आंदोलन में जो अग्रणी भूमिका है। उसे कभी भुलाया नही जा सकता। भारत के इतिहास में उनका नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना की थी। अंग्रेज उनके पराक्रम से थर्राया करते थे। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का नारा देकर देशवासियों में ऊर्जा भरने वाले जननायक सुभाष चंद्र बोस है।
इस दौरान कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता,राकेश सिंह, तारिक अब्बास,अनवर सादात,फैयाज अंसारक उषा यादव,अंतिस पटेल,मोहन गुप्ता, प्रमोद मौर्य,अनील कुमार, चन्द्रभुषन श्रीवास्तव,विशुन सोनकर,अजित कुमार गिरी, राजू चौहान, फुलचंद मौर्या, राजकुमार मोर्या, नन्दलाल मोर्या आदि लोग थे।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*