मुंगेर11अप्रैल25*बे मौसम बारिश से खेतों में लगी गेहूं की फसल को भारी नुकसान , किसान परेशान
तारापुर / मुंगेर / अनुमंडल क्षेत्र में देर शाम मेघ गर्जन , तेज हवा एवं झमाझम बारिश गेहूं के फसल को काफी नुकसान हुआ है । मौसम के बेरुखी से किसानों के सामने नई मुसीबत आ गई है , खेतों में जहां एक तरफ किसान गेहूं की कटाई में लगे थे , तो कहीं गेहूं की थ्रेशिंग थ्रेशिंग कर रहे थे की अचानक मौसम ने करवट बदल और झमाझम बारिश होने लगी
वही बारिश देख किसान झटपट अपने फसलों को तिरपाल से ढक कर फसलों को बचाने में जुट गए । खेतों में तैयार गेहूं के अलावा खलिहान पर गेहूं की बोझ बारिश के पानी से बर्बाद हो गया । मालूम हो कि इस बार किसानों की नजर गेहूं की फसल पर टिकी थी , वह भी मौसम की भेंट चढ़ता दिख रहा है । यह नुकसान अनुमंडल क्षेत्र के सभी गांवों एवं कसबो मैं किसानों का एक जैसा हुआ है । गेहूं की फसल में पानी लग जाने तथा गेहूं की फसल भीग जाने की वजह से गेहूं की कटाई में भी वक्त लगेगा । इस कारण किसान काफी चिंतित दिखे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का माँ पूरण देवी की धरती पर भव्य स्वागत*
पूर्णिया बिहार13सितंबर26* पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,333 मामलों निष्पादन 18 करोड़ से अधिक का हुआ सेटलमेंट*
बालाघाट13सितंबर 26*आदिवासी बच्चों की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा बोले- स्वास्थ्य सुविधा नहीं