पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी का माँ पूरण देवी की धरती पर भव्य स्वागत*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तकन्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी के माँ पूरण देवी की पावन भूमि पर आगमन पर बेलौरी चौक पर विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
*1. विधायक ने किया जोरदार अभिनंदन :-*
बेलौरी चौक पर विधायक विजय खेमका के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष पवन सहनी, मनोज सिंह, गोपाल सिन्हा, मनोज गोस्वामी सहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
*2. महिला मोर्चा की रही सक्रिय भागीदारी :-*
स्वागत में पानो देवी, अनुपमा झा, तारा साह, सरिता राय, करुणा झा सहित महिला मोर्चा, सुभाष ऋषिदेव, अविनाश यादव व सभी मंच-मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही।
*3. संगठन की एकजुटता का दिखा संदेश :-*
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं से मिलकर परिचय प्राप्त किया और अभिनंदन स्वीकार किया। बेलौरी चौक पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से पूरा कार्यक्रम संगठनात्मक उत्साह और एकजुटता का संदेश देता नजर आया।
More Stories
मथुरा 13 सितंबर 26*थाना मांट पुलिस द्वारा अभियुक्त को टावर पर चोरी करते हुए चोरी की केबल के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 सितंबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा वाहन से बैट्री चोरी करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
सहारनपुर 13 सितंबर 26*प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा,, बेरहमी से रस्सी से लटकाकर पीटा*