मिर्जापुर4मई26*मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन रवाना 9मई को लगेगी लोक अदालत
मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक।
मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर…
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला न्यायालय परिसर से प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया।
इस दौरान परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, अपर जिला जज, विशेष न्यायाधीश समेत कई न्यायिक अधिकारी और बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, वैवाहिक विवाद, ई-चालान, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना और सिविल मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत में सुलह के माध्यम से मामलों का त्वरित समाधान किया जाता है और इसका फैसला अंतिम होता है।
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस लोक अदालत का लाभ उठाएं।
मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, यूपी आजतक।

More Stories
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*
पूर्णिया बिहार 4 मई 26* तीन राज्यों की जीत की खुशबू से महका पूर्णिया, गूंजे जय श्रीराम
नैनीताल4मई26*लालकुआं में विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई लोग हिरासत में