April 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर20मई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मिर्जापुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

मिर्जापुर20मई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मिर्जापुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

मिर्जापुर20मई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मिर्जापुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्जापुर:20 मई 25 *प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों द्वारा जनता का पैसा लूटने की विरोध में धरना प्रदर्शन 28 मई को मुख्यालय पर*

मीरजापुर। मिर्जापुर जनपद में अनेक राज्यों और क्षेत्र से कुकुरमुत्ता की तरह उग़कार आम जनता को पैसा बनाने धनवान बनने के बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनके पैसों को लूटने तथा अपने खजाने भरने के बाद उनको ठेंगा दिखाकर अपने ऑफिस बंद कर भाग जाने तथा उनके सपनों को चूर-चूर कर देने का काम विभिन्न प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों ने किया है। जिनमें सहारा इंडिया , वियाल म्यूचुअल बेनिफिट निधि, पैट्रन मिनरल्स होम लिo, पल्स इंडिया, पशुधन रोजवेली, ग्रीन टच, टोगो रीटेल मार्किटिंग शामिल है। सहारा इंडिया ने तो अपना बहुत बड़ा लोगो दिखाकर जनता को लूटने का काम किया है । भारत देश के संपूर्ण क्षेत्र की जनता सहारा इंडिया में अपना अरबो खरबो रूपया लग चुकी है ,और जिसको लेकर काफी हो हंगामा हो चुका है । लेकिन आज तक जनता को पैसा नहीं मिला। जनता द्वारा सामूहिक रूप से विरोध करने पर सरकार द्वारा यह घोषणा की गई की ऑनलाइन अपनी रिक्वेस्ट दर्ज करने पर जिन्होंने सहारा में अपना पैसा लगाया है उन्हें उनका पैसा खाते में वापस होगा। उसके लिए भी बहुत जनता ने कड़ी मेहनत करके धूप बारिश में खड़े होकर ऑनलाइन कराया , पैसा दिया। लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक उनके खाते में उनका स्वयं का पैसा नहीं आ रहा है ,और अपने ही पैसे के लिए जनता त्राहि त्राहि कर रही है । और अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है । जनता की इस पीड़ा को लेकर मिर्जापुर जनपद के जनसेवक दिलीप सिंह गहरवार एवं अनेक सहयोगी संस्थाओं द्वारा जिला मुख्यालय पर 28 मई 2025 को विशाल प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा और सरकार से मांग की जाएगी की विभिन्न प्राइवेट कंपनियों द्वारा जनता का जो पैसा लूट गया है उन्हें उनका पैसा वापस दिलाए।

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक

मिर्जापुर: 20मई 25 *22 मई को उद्योग विभाग द्वारा फ्लिपकार्ट के सहयोग से विकास भवन ऑडिटोरियम में 11बजे से पंजीकरण कैंप का आयोजन*

संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 मई 2025 को उद्योग विभाग द्वारा फ्लिपकार्ट के सहयोग से मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन ऑडिटोरियम में 11:00 बजे से एक पंजीकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें फ्लिपकार्ट पोर्टल पर जो भी उद्यमी शिल्पी ट्ट्रेडर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उनको रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी जाएगी की फ्लिपकार्ट पोर्टल पर कैसे ऑनवार्ड हो सकते हैं कैसे उसका रजिस्ट्रेशन अपना कर सकते हैं यह फ्लिपकार्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऐसे उद्यमी व्यापारी हस्तशिल्पी जो जीएसटी विभाग में पंजीकृत हैं जिनके पास जीएसटी का रजिस्ट्रेशन हो वे हस्तशिल्पी जिनके पास अपना आर्टिजन कार्ड हो या ट्रेडर जो जीएसटी विभाग में पंजीकृत हो विकास भवन में 22 मई को 11:00 बजे आए और फ्लिपकार्ट पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने का प्रक्रिया को समझें एवं इसका लाभ उठाएं विभाग द्वारा यह फ्लिपकार्ट समर्थ योजना के तहत एक बहुत ही उपयोगी अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें फ्लिपकार्ट कंपनी की टीम खुद मिर्जापुर में आकर रजिस्ट्रेशन में मदद करेगी तथा वहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी उनके द्वारा की जाएगी तो ऐसे सभी उद्यमी व्यापारी शिल्पी या सेल्फ हेल्प ग्रुप जो भी अपना फ्लिपकार्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं अपने उत्पाद की पहुंचे राष्ट्रीय में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना चाहते हैं वह लोग22 में को 11:00 बजे से विकास भवन ऑडिटोरियम में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन फ्लिपकार्ट पोर्टल पर कारण एवं इस अफसर का लाभ उठाएं।
इस कैंप में ऐसे व्यापारी उद्यमी या हस्त शिल्प या सेल्फ हेल्प ग्रुप भी भाग ले सकते हैं जिनके पास जीएसटी का पंजीयन नहीं है वह भी इसकी प्रक्रिया को समझ सकते हैं कि वह कैसे अपना पंजीयन फ्लिपकार्ट पोर्टल पर कराए।

Taza Khabar