मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर:17 जून 25 *NEET में सफलता प्राप्त करने पर दी बधाई*
मिर्जापुर*मीरजापुर नगर के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान लायंस स्कूल, लालडिग्गी के तीन मेधावी छात्राओं खुशी यादव 99.57%, अंशिका श्रीवास्तव 99.30 औरअनुष्का जायसवाल ने 99.26 % अंकों के साथ NEET -2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है । इस सफलता से समस्त विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है । इन दोनों छात्राओं ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भी सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपनी मेधा का परचम लहराया था । गत वर्षों में तीनों छात्राओं की नियमित कक्षाओं में उपस्थिति भी शत प्रतिशत रही । इस सफलता से विद्यालय के चीफ एक्जिक्यूटिव लायन विश्वनाथ अग्रवाल , अध्यक्ष लायन नितिन अग्रवाल और विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. एन. के .पांडे तथा समस्त विद्यालय परिवार इन छात्राओं को बधाई दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*