मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर08जनवरी24*ग्राम प्रधान व लेखपाल पैसा लेकर सम्पन्न किसानों को कर रहे हैं पट्टा।
जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा गाँव चले अभियान के तहत ग्राम सभा बनकी सहेसा पटेहरा ब्लाक में जन चौपाल लगाया गया था। चौपाल लगाने के दौरान ग्राम सभा के लोग ग्राम प्रधान व लेखपाल के मिली भगत से पैसा लेकर गाँव के आवासीय किसानी जमीन को पट्टा कर रहे हैं, वो भी उन व्यक्तियों को जो सम्पन्न परिवार से हैं जिनके पास चार पहिया व दो पहिया वाहन, पक्का मकान, सारा संसाधन उनके पास उपलब्ध है और गाँव के गरीब तबके के लोग जिनके पास न रहने को घर और न ही कोई सुविधाएँ सरकार द्वारा मिल रही हैं। उन्होनें जब ग्राम प्रधान से अपनी मॉग किया तो ग्राम प्रधान द्वारा उन लोगों से कहा गया कि तुम लोग भी 40-50 हजार रूपये दो तो लेखपाल द्वारा तुम लोगों को भी कुछ जमीन पट्टा करवा दिया जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि हम गरीब, बेसहारा, असहाय लोग हैं कहाँ से इतना पैसा लायेगें इसके लिए अब हम जनपद के उच्चाधिकारी से सम्पर्क करेंगे और अपने अधिकारों व न्याय के लिए लड़ेंगे। तब ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों को मारने-पीटने की धमकी व परिवार वालों को गायब कर देने की बात कहा वहीं गाँव के कोटेदार ग्रामीणों को उनकी यूनिट के हिसाब से उनको गल्ला नहीं दिया जाता है और साथ ही साथ ऑगनबाड़ी पर भी जो लाभार्थी होते हैं उन लाभार्थी अगर समय से ऑगनबाड़ी केन्द्र पर न जाये तो दुबारा उनको आँगनबाड़ी द्वारा वितरित दाल, तेल, घी, पोषाहार की सामग्री नहीं दिया जाता और उसे जनरल स्टोर में बेच दिया जाता हैं । इन सब बातों को जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन के जन चौपाल में ग्रामीणों ने बताया और लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया और बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा कहा गया कि तुम लोग कहीं भी हमारी शिकायत करोगे तो तुम लोगों के साथ बहुत बुरा होगा, हमारा क्या हम तो शासन सत्ता से ताल्लुकात हैं, जितना पैसा खर्च होगा उतना पैसा खर्च करेगें, जो मर्जी होगा वह काम करेगें।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।