मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर07मार्च24*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के मंशानुरूप निर्धारित साप्ताहिक कार्यक्रम*
दिनांक 05.03.2024 से 09.03.2024 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के तहत जनपद मीरजापुर में आज दिनांक 07.03.2024 को सिटी क्लब मीरजापुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘‘मेरे अधिकार एवं अनन्ता’’ मेगा इवेन्ट कार्यक्रम तहत जिलाधिकारी मीरजापुर की अध्यक्षता में महिला सम्मान समारोह व कन्याजन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक सदर रत्नाकर मिश्रा, माननीय विधायक छानबे रिंकी कोल, माननीय विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मीरजापुर श्यामसुन्दर केशरी व ज्ञान चन्द्र कन्नौजिया प्रतिनिधि मा0 सासंद मीरजापुर, मुख्य विकास अधिकारी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुरूआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी द्वारा समस्त अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते बताया गया कि जनपद से ऐसी महिलायें जो समाज रूढ़ियों को पूर्वाग्रहों से संघर्ष आगे स्वयं के द्वारा शुरू किये गये नवाचारो के माध्यम से स्वयं या समाज में दूसरी महिलाओं हेतु प्रेरणा स्त्रोत बनी है। ऐसी विभिन्न विभागो से यथा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग होमगार्ड विभाग, ग्राम प्रधान, नगर पालिका, क्रीड़ा विभाग, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, सूचना विभाग व अन्य सामाजिक क्षेत्र से आई हुई कुल 100 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो व शाॅल देकर मुख्य अतिथिगण द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्पाॅन्सरशिप के 10 ऐसे बच्चे, जिन्होने अपने माता-पिता या दोनो में से किसी एक को या अपने अभिभावक को खो दिया है, को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 10 बालिकाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शक्ति त्रिपाठी जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उपस्थित महिलाओं, बालिकाओ व आमजन को महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा- स्पाॅन्सशिप योजना, जिसमें अनाथ एवं एकल माता पिता वाले बच्चों को उनके शिक्षा-दीक्षा व भरण-पोषण हेतु रूपये 4000/- प्रतिमाह आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना-जिसमे अनाथ एवं एकल माता पिता वाले बच्चों को 2500/- रूपया व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना- जिसमें 0 से स्नातक कक्षा में दाखिला कराने तक 25000/- रू0 की धनराशि बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने व पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेन्शन योजना, 1098 चाईल्ड हेल्प लाइन, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, किशोर न्याय अधिनियम एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जनपद की ब्राण्ड एम्बेस्डर स्माइल पिंकी द्वारा अपनी कहानी स्वयं के जुबानी बताई। कार्यक्रम में अंकृति विजय द्वारा गीत गाकर मनमोहक प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगण द्वारा जनपद की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने हेतु सभी महिलाओं को सम्बोधित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थिति महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में दिये गये योगदान की प्रसंशा की गई। कार्यक्रम में बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओं के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण द्वारा नन्ही बालिकाओं के हाथो से केक कटवाते हुए कन्या जन्मोत्सव मनाने के साथ ही आये हुए समस्त नवजात बच्चों को उपहार स्वरूप बेबी किट वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राॅव, सीमा सिंह प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, अन्य विभागों से आये समस्त अधिकारी, कार्मिक व महिला कल्याण विभाग के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।
(शक्ति त्रिपाठी)
जिला प्रोबेशन अधिकारी
मीरजापुर।

More Stories
कानपुर नगर 20 अप्रैल 26*क्या तिरपाल के नीचे सिसकती इन मासूम जिंदगियों को ‘अच्छे दिन’ देखने का हक नहीं? — रचना सिंह गौतम
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष