मिर्जापुर 6मई २६*बाल संरक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
जनपद न्याधीश अरविन्द कुमार मिश्र ।। व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज मोर्चाघर स्थित जिला बाल संरक्षण गृह पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। जनपद न्यायधीश व जिलाधिकारी द्वारा कक्षवार यथा-कार्यालय, स्टोर, खेल/म्यूजिक कक्ष, भोजनालय, शौचालय आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायधीश द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से अपेक्षा की गई कि बाल संरक्षण गृह में टेबल टेनिस लगवाने हेतु कहा गया, जिस पर उनके द्वारा तत्काल खेल अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर लगवाने हेतु निर्देशित किया। जनपद न्यायधीश द्वारा पर्यवेक्षण गृह मे आवासित विधि विवादित किशोरो से बात चीत कर उन्हे दी जा रही स्वास्थ्य शिक्षा, दैनिक आहार, व्यवहारिक प्रशिक्षण, खेल कूद आदि मिल रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आवासित किशोरो को भोजन तालिका/मीनू के अनुसार भोजन समय से उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मुकेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-समय पर परीक्षण शिविर लगाकर किशोरो की जांच भी कराई जाए। इस दौरान जनपद न्यायधीश, जिलाधिकारी द्वारा पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया, अध्यापको द्वारा किशोरो को पढ़ाया जा रहा था वहां पर पहुंचकर किशोरो वार्ता की गई एवं उनके द्वारा बनाई गई पेंटिग/चित्र को दिखाया गया। जनपद न्यायधीश, जिलाधिकारी उसकी प्रशंसा की गई। जिलाधिकारी द्वारा किशोरो से दाखिले के बारे में पूछा गया तो किशोरो द्वारा बताया गया दाखिला हो गया है। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पल्लवी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मुकेश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

More Stories
मथुरा 6 मई 26Vacmet India Limited द्वारा Corporate Social Responsibility Fund से सम्बन्धित मुख्य बातें*-
मथुरा 6 मई 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 6 मई 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी काआयोजन*