मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर 30 मार्च 24*भोलानाथ कुशवाहा ‘एकेडेमी सम्मान -2024’ से अलंकृत*
*हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज के सभागार में हुए सम्मानित*
मिर्जापुर। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज ने अपने स्थापना दिवस पर आयोजित एक भव्य समारोह में ‘एकेडेमी सम्मान-2024’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मेंबर ज्यूडिशियल विनोद कुमार ओझा, प्रमुख सचिव, भाषा कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार व देवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव एकेडेमी के हाथों प्राप्त हुआ।
ज्ञात हो कि श्री कुशवाहा की हिंदी में विविध विधाओं की अब तक नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।जिनमे कविता, कहानी, नाटक,दोहा, हाइकु, नवगीत शामिल हैं। उनका बालगीत संग्रह ‘बन्दर आया-बन्दर आया’ शीघ्र प्रकाशित होने वाला। वह इन दिनों अपने एकांकी संग्रह की तैयारी में लगे हैं।
अपने उम्र के 74 वें वर्ष के नजदीक पहुँच रहे बाँकेलाल टंडन की गली, वासलीगंज निवासी भोलानाथ कुशवाहा साहित्य के लिए पूरी तरह समर्पित हैंं। साहित्य लेखन के लिए उन्हें लगातार सम्मानित किया जाता रहा है। उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ का मोहन राकेश सर्जना पुरस्कार,जयपुर का राजेंद्र बोहरा स्मृति काव्य सम्मान, साहित्यिक संघ वाराणसी (सोच विचार पत्रिका) का सेवक साहित्य श्री सम्मान, शहर समता विचार मंच का कन्हैया लाल स्मृति साहित्य सम्मान, गोंडा की पूर्वापर पत्रिका का साहित्य श्री सम्मान, भारत विकास परिषद भदोही का शिव चंद कोठारी साहित्य रत्न सम्मान, वर्ड लिटरेरी फोरम पीस एण्ड ह्यूमन राइट्स का नेशनल अम्बेडकर आफ पीस सम्मान, विश्व हिंदी संस्थान कनाडा का सार्वभौमिक साहित्यकार सम्मान आदि मिलें हैं।
श्री कुशवाहा को एकेडेमी सम्मान मिलने पर कवियों व शायरों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में सर्वश्री अनुज प्रताप सिंह, वृजदेव पांडेय, प्रमोद कुमार सुमन, गणेश गंभीर, प्रो रेनूरानी सिंह, डॉ वंदना मिश्रा, रमाशंकर शुक्ल,लल्लू तिवारी, अरविंद अवस्थी,केदार नाथ सविता, शुभम श्रीवास्तव ओम, डॉ अनुराधा ओस, आनन्द अमित, डॉ सुधा सिंह, सारिका चौरसिया, नन्दिनी वर्मा, इला जायसवाल, जफर मिर्जापुरी, मुहिम मिर्जापुरी, खुर्शीद भारती आदि हैं।
More Stories
रोहतास5जुलाई25* अंदर 17 नेशनल बालिका फुटबॉल एवं 14 बालिका फुटबॉल कैंप के लिए सिलेक्शन ट्रायल*
लखनऊ5जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5जुलाई25*विधायक कृष्णा पासवान ने मुख्यमंत्री योगी जी से शिष्टाचार भेंट की।