मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर: 18अगस्त 25*39वीं वाहिनीं में स्थित मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया*
मिर्जापुर के 39वीं वाहिनीं में स्थित मंदिर प्रांगण मे पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों के आकर्षक प्रस्तुति से कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सेनानायक ने सभी की प्रशंसा की और विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता जायसवाल को आशीर्वाद स्वरूप भेट भी दिया। अन्नपुर्णा राइस मिल के मालिक पप्पू तिवारी द्वारा आकर्षक प्रस्तुति पर आशीर्वाद स्वरूप भेट दिया गया। इसी तरह तमाम लोगों ने भी बच्चों की हौसला अफजाई के लिए भेट दिया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि वाहिनी सेनानायक नैपाल सिंह, वामा सारथी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, अन्नपुर्णा राइस मिल में स्वामी पप्पू तिवारी, सहायक सेनानायक हीरालाल कन्नौजिया सहित समस्त अधिकारीगण व पुलिस मॉर्डन स्कूल के समस्त स्टाफ सम्मिलित रहे। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। विद्यालय परिवार के द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,