मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर: 14 अप्रैल 25 *विभावरण सोलो आर्ट एग्जीबिशन*
मिर्जापुर जिले के एक होटल में एक प्रदर्शनी का आयोजन विभा वैद्य के द्वारा किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। बातचीत के दौरान विभा वैद्य ने कहा कि जो विभिन्न प्रकार की पेंटिंग लगाई गई है हर पेंटिंग एक संदेश देती हैं जैसे कि आज के भागम-भाग ज़िंदगी में हम सब अपने समय को किसी ना किसी काम में व्यस्त रखते हैं। इसके साथ कुछ समय शान्ति से व्यतीत करने के लिए भी निकलना चाहिए इसके लिए कला का माध्यम सबसे प्रभावशाली माध्यम होता है। और कला के द्वारा ही हम कुछ नया भी कर सकते हैं, और इसके माध्यम से हम लोगों की जीवन शैली में भी बदलाव ला सकते हैं। इस प्रदर्शनी में शहर के बहुत से लोग आए।
More Stories
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण
लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया
पूर्णिया बिहार17सितंबर26* पीएम मोदी के लिए जला आशीर्वाद का दीया, भट्ठा बाजार खीरी चौक मंदिर में भव्य आयोजन*