महोबा 11 अक्टूबर 26*शांति व्यवस्था भंग करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें: सीओ दीपक दुबे
चरखारी (महोबा)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली चरखारी परिसर में क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे की अध्यक्षता में ग्राम चौकीदारों के साथ संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा ने ग्राम प्रहरी एवं चौकीदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें। आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता कायम रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, आपसी विवाद अथवा अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जाए और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर पुलिस को तुरंत जानकारी दी जाए। साथ ही आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
गोष्ठी में एसएसआई रमेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, सदर चौकी प्रभारी हार्दिक सिंह सहित थाना चरखारी में तैनात समस्त उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,