मथुरा31अगस्त24*वृंदावन थाने में धरने पर बैठकर इंसाफ मांगेगी पीड़िता।
मथुरा से पत्रकार लक्ष्मी शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
वृंदावन _मथुरा*थाना व्रंदावन की पुलिस चौकी केशव धाम क्षेत्र के अंतर्गत शातिर बदमाशो द्वारा एक महिला से की गई छेड़ खानी के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर नाराज महिला ने 1 सितंबर को थाना व्रंदावन में प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी, चौकी प्रभारी केशवधाम अमित कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ धरने पर बैठने की घोषणा की है।इसकी जानकारी महिला ने पुलिस के अधिकारियों को भी दे दी है।घटना गत 20 अगस्त की बताई जाती है पीड़िता का आरोप है कि वृंदावन पुलिस उसकी घटना को आर्थिक प्रलोभन में दबाने का प्रयास कर रही है पुलिस उससे कहती है कि चुपचाप राजी नामा कर शांत बैठ जा ।योगी सरकार एक तरफ महिला अत्याचारों पर कड़ी कानूनी कार्यवायी किए जाने की नसीयत पुलिस को दे रही है। वही वृंदावन पुलिस मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेशों को हवा में उड़ाकर बदमाशो का हौसला बड़ा रही है। जब तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी और शातिर अपराधी गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे तब तक धरने से नहीं उठेगी।

More Stories
रायबरेली31मई26*पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया
लखनऊ31मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास31मई26*मखदूम अशरफ कछौछा शरीफ कमेटी की अपील: कमेटी के नाम पर चंदा देने से पहले तहकीकात जरूर करें*