मथुरा30 सितंबर 2024*ऑपरेशन जागृति, नारी सुरक्षा*
*”INTENSIVE COMMUNITY OUTREACH FOR EMPOWERING WOMEN AND GIRLS FOR SAFETY AND AWARENESS”*
मथुरा संवाददाता ÷बृजभूषण शर्मा क्राइम रिपोर्टर यू पी आज तक
*श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देंशन में आज दिनांक 30.09.2024 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आर डी मंत्रा कोचिंग में अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है तथा शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।*
☑️ महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु ऑपरेशन जागृति (फेज-03) अभियान के तहत थानों पर गठित ऑपरेशन जागृति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों यथा- प्रमुख चौराहों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/मन्दिरों/शिवालयों/शॉपिंग मॉल आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया गया।
☑️महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांवों, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों तथा मिशन शक्ति कक्ष में चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को उच्चाधिकारियों के नम्बर्स व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
☑️महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों के दुरूपयोग व झूठे मुकदमे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया ।

More Stories
नई दिल्ली28जुलाई26* देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक जारी की चेतावनी_*
वाराणसी28 जुलाई26* वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो का भंडाफोड़*
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*