मथुरा3दिसम्बर24*शादियों में बाल मजदूरी करा रहे ठेकेदार
जो उम्र पढ़ने लिखने की होती है भविष्य बनाने की होती है एसी उम्र में जब बच्चे मजदूरी करते है सोचना पढ़ता है कि देश का भविष्य क्या होगा
ताजा मामला गोवर्धन रोड का है जहां एक शादी समारोह में 4 से 5 नाबालिग बच्चे कैटरिंग का काम करते हुए दिखाई दिए ये बच्चे खाटू श्याम क्रोकरी में काम करते है जब इन बच्चों से पूछा गया कि तुम कितने रुपए में काम करते हो तो बच्चों ने बताया कि 500 रुपए हर शादी में काम करने के मिलते है और आज वह कृष्णा गार्डन में काम करने आए है
खाटू श्याम क्रोकरी का ऑफिस गोवर्धन रोड पर है जिसका ठेकेदार रोमियो नामक व्यक्ति बताया जा रहा है बड़ा सवाल ये है कि इन शादियों में क्या अधिकारी,पुलिसकर्मी नहीं आते क्या उन्हें ये बच्चे वहां काम करते हुए नहीं दिखते या बस दावत खाकर निकल आते है
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया के कप्तान पुल पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर तोड़कर नदी में गिरी फॉर्च्यूनर,
रामपुर 30अक्टूबर 26*दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर।
लखनऊ30 अक्टूबर 26*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे।