मथुरा29जनवरी24*बरसाना पुलिस द्वारा इन्टरस्टेट बार्डर चैकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त को 01 अदद नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के निर्देशानुसार इन्टरस्टेट चैकिंग व अवैध शस्त्रों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय गोवर्धन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसाना के नेतृत्व में उ0नि0 श्री अजय अवाना द्वारा मय टीम के मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.01.2024 रिठौरा रोड से नगला इमाम खां गांव की तरफ करीब 30 कदम की दूरी पर वहद ग्राम रिठौरा थाना बरसाना मथुरा से एक नफर अभियुक्त शब्बल उर्फ शाहूकार पुत्र जुग्गल निवासी नगला इमाम खां थाना बरसाना मथुरा को 01 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभि0 के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 039/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बरसाना पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।
मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट युपी आजतक

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी