मथुरा22सितंबर25*मुरैना में किसानों का महासैलाब
बिना आंदोलन के किसान जिंदा नहीं रह सकता-चौ राकेश टिकैत
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर सोम्या चौधरी की खास खबर न्यूज़ यूपी आजतक से
मथुरा*ट्रैक्टरों के काफिलों और किसानों की भारी भीड़ से मुरैना शहर जनसैलाब में तब्दील हो गया। किसानों की एकता और आक्रोश देखकर प्रदेश सरकार के हाथ-पांव फूले
मुरैना (21 सितंबर 2025):
मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद की तहसील जौरा आज किसान शक्ति के महासैलाब की गवाह बनी। कैलारस शुगर मिल को लेकर वर्षों से चल रहे आंदोलन ने रविवार को विशाल आक्रोश महापंचायत का रूप ले लिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आगरा से मुरैना पहुंचे। रास्तेभर किसानों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के जोश और उमड़े जनसमूह को देखकर टिकैत गदगद हो उठे।
महापंचायत में मंच से किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा—
“दिल्ली की कलम अब किसानों की दुश्मन बन चुकी है। किसानों को अब सतर्क और एकजुट होकर आंदोलन की राह पर चलना होगा, क्योंकि बिना आंदोलन के किसान का जिंदा रहना नामुमकिन है।”
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने भी किसानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आंदोलन ही किसानों की ताकत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की अनदेखी हुई तो यह जनसैलाब आने वाले समय में बड़ा रूप लेगा।
इस किसान महापंचायत का संयोजन जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “मरते दम तक किसानों की लड़ाई में साथ रहूंगा।”
मध्य प्रदेश प्रभारी चौधरी गजेंद्र सिंह परिहार ने डीएपी खाद के ब्लैक मार्केटिंग को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि—
“1350 रुपये की खाद किसानों को 1700 से 2000 रुपये में बेची जा रही है। यह सरासर सरकारों का किसानों के साथ धोखा है।”
महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, जिला अध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौधरी, मुरैना जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तोमर, विष्णु शर्मा, जगदीश सिंह परिहार, मनीष वर्मा, कैप्टन बच्चू सिंह, रणजीत सिंह यादव, हरेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, शिवम चौधरी समेत हजारों किसान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*