मथुरा13जून2023 पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से मुठभेड़ में 07 बदमाश लुटेरे गिरफ्तार।
*थाना माट ,थाना सुरीर थाना जमुनापार एवं एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ में 07 बदमाश एक्सप्रेस वे पर लूट करने वाले गिरफ्तार हुए जिनमें 03 बदमाश घायल,कब्जे से 04 तमंचा .315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस ,04 खोखा कारतूस तथा 03 नाजायज चाकू बरामद ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के द्वारा चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एंव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 13.06. 2023 को समय करीब 3:30 बजे भोर यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर किलोमीटर संख्या 101 के अंडरपास की सर्विस रोड पर बदमाशों व थाना माट, थाना सुरीर थाना यमुनापार एवं एसओजी की संयुक्त टीम की मुठभेड़ में 07 बदमाश एक्सप्रेस वे पर लूट करने वाले गिरफ्तार हुए जिनमें तीन बदमाश घायल हुए ,बदमाशों लुटेरों से 04 तमंचा 315 बोर 04 कारतूस जिंदा 315 बोर 04 खोखा कारतूस 315 बोर तथा तीन चाकू नाजायज बरामद हुए तथा दिनांक 29.05.2023 में सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 89 पर हुई लूट की घटना की दो सोने की अंगूठी व ₹5000 तथा 01.06. 2023 की थाना जमुनापार की यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 107 पर हुई लूट की घटना के ₹10000 एक लैपटॉप एटीएम आधार कार्ड आदि बरामद हुए हैं । घायलो को उपचार हेतु सी एच सी माट भेजा गया विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
बाइट एसपी देहात त्रगुण विसैन

More Stories
जोधपुर24जून26*शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शर्मनाक बयान लोकतंत्र और युवाओं का अपमान।
पूर्णिया बिहार 24 जून 26 *मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक
पूर्णिया24जून26*मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक,