मथुरा12जून25*आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती में सफल अभ्यर्थी मथुरा पुलिस लाइन्स के मनोरंजन कक्ष में सम्पर्क करें
कृपया आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती में सफल अभ्यर्थियों में से जिन्हें नियुक्ति पत्र वितरण में शामिल होने हेतु लखनऊ जाना है की सूची मथुरा पुलिस लाइन्स के मनोरंजन कक्ष पर चस्पा कर दिया गया है। कृपया सूची में अपना नाम देखकर जिन्हे उक्त कार्यक्रम में शामिल होने हेतु लखनऊ जाना है दिनांक 14.06.25 को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन्स मथुरा पहुँचने का कष्ट करें।
अभ्यर्थी के लिए निर्देश –
1. सभी पुरुष अभ्यर्थी शेव करके आयेंगे तथा दिनांक 15.06.25 को दाढ़ी बनाने के लिए शेविंग किट अपने साथ लाएंगे।
2. सभी पुरुष अभ्यर्थी अपने साथ सफेद फुल फॉर्मल शर्ट तथा खाकी या उससे मिलते जुलते रंग की फॉर्मल पेंट साथ लेकर आयेंगे।
3. सभी महिला अभ्यर्थी अपने साथ बिना प्रिंट की साड़ी अथवा सूट लेकर आयेंगी।
4. कोई भी अभ्यर्थी दिनांक 15.06.25 को कार्यक्रम में जीन्स अथवा टी शर्ट नहीं पहनेंगे।
5. सभी अभ्यर्थी कार्यक्रम में सफेद टोपी धारण करेंगे। एकरूपता बनी रहे इसलिए पुलिस लाइन्स में टोपी की व्यवस्था की गई है, वहीं से टोपी प्राप्त करें।
6. सभी अपने साथ पहचान पत्र यथा आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, पैन कार्ड आदि अवश्य लेकर आयें।
7. अपने साथ ठंडे पानी की बोतल अवश्य रखें।
8. अपने साथ एक दिन के प्रयोग के लिए नित्यक्रिया का सामान यथा ब्रश, मंजन, तौलिया आदि साथ लेकर आयें।
9. सभी समान छोटे अथवा पिट्टू बैग में लायें, बड़ा बैग कदापि ना लायें।
10. किसी भी अन्य जानकारी के लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबर पर संपर्क करें –
SP Crime – 9454457979
IC RTC-7017678890

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*