मथुरा07सितम्बर23*24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
*थाना हाईवे क्षेत्र के गाँव अडूकी में दिनांक 6/9/2023 को हुई हत्या की घटना का थाना हाईवे पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रिफाइनरी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हाईवे पुलिस द्वारा आज दिनांक 07/09/2023 को दिनांक 06/09/2023 को हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मु0अ0सं0 928/23 धारा 302 आईपीसी में नामजद अभियुक्त सीताराम पुत्र गुलाब सिंह को मुखबिर खास की सूचना पर समय 12.25 बजे जयगुरूदेव धर्मकाटा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।
संवाददाता बिजेंदर यूपी आजतक मथुरा से रिपोर्ट

More Stories
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
शामली5अगस्त26*एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में ढेर, कैराना पलायन मामले में भी था आरोपी, 20 मुकदमे थे दर्ज…..*
बस्ती5अगस्त26*आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर छावनी थाने में की गई बैठक का आयोजन।