मथुरा06जून2023* ग्राम तैयापुर में पैरों तले लातों से रौंद रौंद कर तोड़ा बाबा साहब का चित्र,माहौल खराब करने के लिए।
मथुरा से सरफराज खान की रिर्पोट न्यूज़ यूपीआजतक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनू पण्डित ने भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ा था जो कि चुनाव में हार गया था।सोनू पण्डित का कहना है कि इन बाबा साहब के अनुयायियों (चमारों) ने ही हमको हरा दिया है।
ग्रामवासियों ने बताया कि बाबा साहब की जयंती समारोह पर बाबा साहब के चित्र देकर सम्मानित किया गया था उस समय कुछ फोटो शेष बचे थे जिन्हें कल दिनाँक 05जून को पण्डाल लगाकर वितरित किया गया था। सोनू पण्डित नाम के ब्यक्ति ने उसी खुन्नस को लेकर बाबा साहब के चित्र को पैरों तले जूतों से रौंद रौंद कर तोड़ दिया और बाबा साहब को काफी गाली गलौच किया और कह रहा था कि मैं पार्षद का चुनाव इसी की बजह से हार गया हूँ।
जब ग्रामवासियों ने इस बात का विरोध किया और उसके मामा से उसको समझाने के लिये कहा तो वह भी बोला कि वह तो ऐसा ही करेगा कि बाबा साहब क्या कोई कलेक्टर है जो हमारा उखाड़ कर लेंगे।
कुछ ग्राम वासी इस शिकायत को लेकर थाना यमुनापार पहुँचे तो वहाँ पर भी मामला कास्ट फीलिंग जैसा ही महशूस हुआ क्योंकि थानाध्यक्ष महोदय ग्रामवासियों की समस्या सुनने की जगह उल्टे ग्रामवासियों को थाने से बाहर खदेड़ते नजर आए।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें