मथुरा ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी आजतक से पत्रकार प्रमोद कुमार
मथुरा03अक्टूबर*कंटेनर ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा उपचार के दौरान मौत
थाना राया क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित गांव मल्है के समीप एक कंटेनर ने स्कूटी सवार महिला में टक्कर मार दी टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई.
मृतक महिला को मुरसान ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर तैनात बताया जा रहा है. महिला का नाम संगीता गांव ताजपुर थाना मुरसान है. महिला स्कूटी से मथुरा रोड पर जा रही थी तभी गांव मल्है के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना को देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
More Stories
चंडीगढ़ 26 सितम्बर 26*📰 हरियाणा की जिला-वार बड़ी खबरें*
पूर्णिया26 सितंबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP का धरना प्रदर्शन
बांदा 26 सितंबर 26*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट