October 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 30 अक्टूबर 26*थाना हाइवे पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को दौराने मुठभेड किया गया गिरफ्तार।*

मथुरा 30 अक्टूबर 26*थाना हाइवे पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को दौराने मुठभेड किया गया गिरफ्तार।*

मथुरा 30 अक्टूबर 26*थाना हाइवे पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को दौराने मुठभेड किया गया गिरफ्तार।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना हाइवे पुलिस टीम को आज दिनांक 30.10.2026 मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाइवे जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1057/2026 , धारा 191(2)/115(2)/103(1)/125 बीएन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियक्तगण सलेमपुर से महोली की तरफ जा रहे हैं । उक्त सूचना पर समय करीब 04:27 बजे पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई तो सलेमपुर से महोली की तरफ आने वाले रास्ते पर बाइक पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में *01 अभियुक्त मनोज पुत्र भीकचन्द निवासी महोली थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया* एवं दूसरे अभियुक्त *कंचन पुत्र रामदेव निवासी अमृतपुर थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद हाल निवासी ग्राम महोली थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र 29 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया ।* अभियुक्तगण के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व 01 पल्सर मोटर साइकिल रजि0 सं0 (HR 26 EA 4422) बरामद हुआ है । घायल अभियुक्त मनोज पुत्र भीकचन्द उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा भिजवाया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Taza Khabar