मथुरा 3 सितंबर 26* गोकुल बैराज के पास सब इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *थाना सदर क्षेत्र में अभी कुछ देर पहले यह सूचना प्राप्त हुई कि एक सब-इंस्पेक्टर जिनका नाम पंकज कुमार है, उनके द्वारा गोकुल बैराज के पास आत्महत्या कर ली गई है । मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौजूद है । फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, आत्महत्या करने का क्या कारण था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। इनके द्वारा आज ही एक सर्विस पिस्तौल जारी करवाया गया था और घटना उसी से कारित की गई है । इस संबंध में विस्तृत छानबीन की जा रही है बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है । जो भी तथ्य पूछताछ और वैज्ञानिक साक्ष्य के क्रम में प्रकाश में आते हैं, उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । परिजनों को सूचित कर दिया गया है । जो मृतक सब-इंस्पेक्टर हैं, उनकी पत्नी भी जनपद मथुरा में ही कांस्टेबल के पद पर सदर थाना में पोस्टेड हैं, वह भी मौके पर मौजूद हैं । तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।*
*बाइटः-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ।*

More Stories
भागलपुर 3 सितंबर 26*स्वर्ण पदक विजेता रौनक राज का भागलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत
भागलपुर 3सितम्बर 26*सजौर थानान्तर्गत 30 ग्राम स्मैक के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
पंजाब ३ सितंबर 26*सुहानी डोडा ने वार्ड नंबर 20 और 21 में लोगों की समस्याएं सुनी, किया मौके पर ही समाधान