August 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 28 अगस्त 26* शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 02 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्ता (लुटेरी दुल्हन) सहित किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 28 अगस्त 26* शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 02 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्ता (लुटेरी दुल्हन) सहित किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 28 अगस्त 26* शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 02 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्ता (लुटेरी दुल्हन) सहित किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना सुरीर पुलिस द्वारा दिनांक 28.08.2026 के समय 13.05 बजे खण्डर खायरा कोठी पेड के नीचे वह्द चौकी क्षेत्र खायरा थाना सुरीर मथुरा से शादी के नाम पर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तगण (1) सुन्दर पुत्र दुर्गा निवासी अगरयाला थाना शेरगढ जनपद मथुरा उम्र करीब 48 वर्ष (2) इरफान पुत्र इकबाल निवासी डींग गेट नई बस्ती थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष व अभियुक्ता ( लुटेरी दुल्हन) सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण व अभियुक्ता के विरुद्ध थाना सुरीर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का संछिप्त विवरण:-* दिनांक 27.08.2026 को मुकद्दमा वादी/दूल्हा चन्द्रभान निवासी नगला जयसिंह थाना सुरीर जिला मथुरा अपनी बुआ के लडके सुन्दर पुत्र दुर्गा निवासी गाँव अगरयाला थाना शेरगढ़ जिला मथुरा 1.15 लाख रूपये शादी कराने के नाम पर लेकर चन्द्रभान को पनैढी (अलीगढ) देवी मन्दिर ले गया जहाँ पर उसकी शादी एक लड़की (लुटेरी दुल्हन) से कराई । शादी के समय चाचा के रूप में रविन्द्र भाटी व भाई के रुप में दिनेश भाटी निवासीगण गांव गड़याना थाना ककोड जिला बुलन्दशहर मौजूद रहे । जिन्होने शादी कराने के एवज में चन्द्रभान से 99 हजार रूपये ऑनलाइन यू0पी0आई0 के माध्यम से व 16 हजार रूपये नगद लिये थे । मंदिर में शादी के बाद लड़की को चन्द्रभान के साथ उसके गांव नगला जयसिंह भेज दिया गया । जहां से लड़की/लुटेरी दुल्हन अपने साथीगण इरफान व सुन्दर के साथ नगला जय सिंह से भाग गई । इस सम्बन्ध में थाना सुरीर पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 319(2)/61(2)/3(5) बी0एन0एस0 थाना सुरीर पर पंजीकृत किया गया जिसमें आज दिनांक 28.08.2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण व अभियुक्ता का विवरण:-*
1.सुन्दर पुत्र दुर्गा निवासी अगरयाला थाना शेरगढ जनपद मथुरा उम्र करीब 48 वर्ष ।
2.इरफान पुत्र इकबाल निवासी डींग गेट नई बस्ती थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष ।
3.लडकी / लुटेरी दुल्हन ।

*अभियुक्तगण व अभियुक्ता की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- खण्डर खायरा कोठी पेड के नीचे वह्द चौकी क्षेत्र खायरा थाना सुरीर मथुरा, दिनांक 28.08.2026 व समय 13.05 बजे ।

*अभियुक्तगण व अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास का विवरण:-*
मु0अ0सं0 190/2026 धारा 319(2)/61(2)/3(5)/317(2) बीएनएस थाना सुरीर मथुरा।

*अभियुक्तगण व अभियुक्ता से बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त सुन्दर से बरामदगी – 15500/- रूपये (31 X 500) व एक मोबाईल रियलमी का डार्क ग्रीन ।
अभियुक्त इरफान से बरामदगी- 22010/- रूपये (44 X 500 व 10 X 1) तथा एक रियल मोबाइल ।
अभियुक्ता से बरामदगी- 7500 रूपये (15 X 500 ) तथा सैमसंग का मोबाईल फोन

*अभियुक्तगण व अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.थानाध्यक्ष अरूण कुमार डागर थाना सुरीर जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी खायरा थाना जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 मानकचन्द शर्मा थाना सुरीर जनपद मथुरा ।
4.है0का0 1705 पुनीत शर्मा थाना सुरीर जनपद मथुरा ।
5.म0का0 अयुषी थाना सुरीर जनपद मथुरा ।

Taza Khabar