September 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 26 सितंबर 26*व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों की शिकायत, ध्वनि प्रदूषण पर लगे रोक

मथुरा 26 सितंबर 26*व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों की शिकायत, ध्वनि प्रदूषण पर लगे रोक

मथुरा 26 सितंबर 26*व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों की शिकायत, ध्वनि प्रदूषण पर लगे रोक

ध्वनि प्रदूषण को लेकर मिले नगर मजिस्ट्रेट से धर्म नगरी में ध्वनि प्रदूषण से है परेशान

कु0 सोनम

मथुरा। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर,नगर में निकलने वाले विभिन्न डोले, शोभायात्रा व अन्य प्रकार के ध्वनि प्रदूषण से परेशान होकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा से मिलकर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने व इस ध्वनि प्रदूषण से होने वाले नुकसान व परेशानी को देखते हुए इन पर लगाम लगाने की गुहार लगाई । नगर मजिस्ट्रेट द्वारा तीन दिन के अंदर संबंधित विभागों के साथ डीजे संचालकों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का काम करने वाले सभी व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देने व यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
अध्यक्ष सुनील ने बताया कि प्रतिदिन नगर में इन तेज ध्वनि के साथ निकलने वाले आयोजनों के कारण जहां व्यापारियों का दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है दुकानों पर अलमारी में रखा हुआ सामान गिर जाता है टूट जाता है नुकसान होता है वही ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है हॉस्पिटल, डॉक्टर व अन्य बीमार व्यक्तियों जिनका मकान व दुकान मुख्य मार्गों पर है उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है विशेष रूप से नगर के मध्य में पुरानी आबादी वाले मकानों पर तेज आबाज बजाने पर कंपन व हिलने जैसी स्थिति हो जाती है इस सबसे परेशान होकर व्यापारियों द्वारा नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया व बताया कि विगत दिनों बलरामपुर में इस तेज ध्वनि के कारण एक मौत भी हो चुकी है
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा आश्वासन दिया गया कि यह एक गंभीर समस्या है व न्यायालय का आदेश भी एक सीमित मात्रा में आवाज चलाने का है अब वह स्वयं तीन दिन के अंदर नगर निगम, प्रदूषण विभाग, व संबंधित विभागों के साथ डीजे संचालकों की बैठक कर सख्त निर्देश देंगे व ना मानने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, उपाध्यक्ष राजनारायण गौड, सहमहामंत्री श्री भगवान चतुर्वेदी, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे l