मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
आज दिनांक 26.03.2026 को *मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 0.5 के द्वितीय चरण*के तहत सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान शसक्तिकरण के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिलओ की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्वन हेतु वासन्तिक नवरात्रि के पावन पर्व पर मिशन शक्ति के विषेश अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के कार्य योजना के अनुरूप सफलतापूर्वक संचालन/आयोजन सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद के थानों के मिशन शक्ति केद्रों में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक व महिला कर्मियों व मिशन शक्ति प्रभारी की गोष्ठी पुलिस लाइन सभागार में की गई l
*महिला सशक्तिकरण के निर्देशों का अनुपालन कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जो निम्नवत है।*
*1* -जनपदीय नोडल अधिकारी के निर्देशन में थानों के मिशन शक्ति टीम द्वारा जनपद के थानों से अब तक 15 प्रभावी सक्सेज स्टोरी की जा चुकी है जिसमें मिशन शक्ति टीम द्वारा पीडिता/आवेदिका के साथ घरेलू हिंसा, मारपीट, आत्महत्या के बचाव एवं प्रेम प्रसंग में घर से भाग जाने पर लड़की को सकुशल बरामद करना आदि की कार्यवाही से सम्बन्धित सक्सेज स्टोरी अब तक जनपद के मिशन शक्ति केद्रों द्वारा की गयी है l
*2* -जनपद मे सर्किल स्तर पर वनाये गये सभी क्रेच ( शिशु ग्रह ) पर बच्चो से सम्वधित खिलौने आदि सामान बाजार से खरीदवाकर सभी शिशुग्रह पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं ।
*3* – समस्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के आवागमन के स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा अथवा रोशनी की आवश्यकताओं का चिन्हित करके सूची उपलब्ध कराई जाए l
*4* -जनपद मे गुमशुदा बच्चो के बरामदगी के सम्बंध मे एक विशेष अभियान चलाकर उन्हे उनके परिवारीजनो से मिलाने के लिए भरसक प्रयास किया जाए तथा बरामदगी सुनिश्चित हो ।
*5* -मीटिंग के दौरान सभी महिला अधिकारी / कर्मचारीगणो को जनपद मे संचालित नारी संरक्षण गृह व महिला से सम्बंधित अन्य आश्रम गृहो मे उपजिलाधिकारी एंव क्षेत्राधिकारी व महिला अधिकारी सयुक्त रूप से जाकर उनमें आवसित महिलाओ एवं बालिकाओ से वार्ता कर आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किये गये ।
*6* -महिला बीट अधिकारियो द्वारा पुलिस तक न पहुचने वाली परन्तु घरेलू हिंसा से पीडिता महिलाओ का चिन्हिकरण किया गया ताकि उनकी सही समय पर उचित काउन्सलिंग / विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

More Stories
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*
कानपुर नगर15अगस्त26*रामगंगा नहर में 14 वर्षीय किशोर शनि डूबकर लापता