September 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 26सितंबर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा छात्र-छात्राओं संग स्वच्छता जन-जागरूकता रैली

मथुरा 26सितंबर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा छात्र-छात्राओं संग स्वच्छता जन-जागरूकता रैली

मथुरा 26सितंबर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा छात्र-छात्राओं संग स्वच्छता जन-जागरूकता रैली

कु0 सोनम

मथुरा। स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा छात्र-छात्राओं की सहभागिता से स्वच्छता जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में राधा रमन ग्लोबल पब्लिक स्कूल एवं बी.एस.ए. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा 4 प्रकार के डस्टबिन के माध्यम से कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने के लिए जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी संदेशों के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छ एवं सुंदर मथुरा-वृंदावन के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

रैली राधा रमन ग्लोबल पब्लिक स्कूल से बी.एस.ए. डिग्री कॉलेज तक तथा बी.एस.ए. डिग्री कॉलेज से प्रताप नगर होते हुए बी.एस.ई. इंजीनियरिंग कॉलेज तक निकाली गई।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, बी.एस.ए. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, राधा रमन ग्लोबल स्कूल के प्राचार्य राधा रमन सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण नगर निगम मथुरा-वृंदावन की IEC टीम प्लान फाउंडेशन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ ब्रज का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है। स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाकर प्रत्येक नागरिक इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।