October 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत टप्पेबाजी/ धोखाधडी करके सोने चाँदी के जेवरात की ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत टप्पेबाजी/ धोखाधडी करके सोने चाँदी के जेवरात की ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत टप्पेबाजी/ धोखाधडी करके सोने चाँदी के जेवरात की ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.10.2026 को समय 13.44 बजे माल गोदाम रोड मथुरा से अभियुक्त लोकेन्द्र पुत्र श्री लक्ष्मण निवासी नगला सुखा थाना मुरसान जनपद हाथरस उम्र करीब 32 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 1044/2026 धारा 318(4)/317(2) बी0एन0एस0 को टप्पेबाजी/धोखाधड़ी से प्राप्त सोने-चाँदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाईवे से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 09.09.2026 को मुकद्दमा वादिया के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाईवे पर मु0अ0सं0 1044/2026 धारा 318(4)/317(2) बी0एन0एस0 बनाम लोकेन्द्र के विरुद्ध पंजीकृत किया गया जिसमें उच्चाधिकारीगणों के आदेशानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त लोकेन्द्र की पतारसी सुरागरसी की गई जिसके क्रम में आज दिनांक 25.10.2026 को समय 13.44 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*अपराध करने का तरीका –* अभियुक्त पहले सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करता था इसके बाद महिलाओं को उनके पति एवं परिवार के अन्य सदस्यों के विरुद्ध भड़काकर उनके पारिवारिक सम्बन्धों में अविश्वास पैदा करके महिलाओं को डराकर एवं गुमराह कर धोखाधड़ी के माध्यम से उनके कीमती आभूषण ठग लेता था । अभियुक्त उपरोक्त से पूर्व में टप्पेबाजी की शिकार अन्य महिलाओं के बारें में भी जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम, पता व उम्र:-*
लोकेन्द्र पुत्र श्री लक्ष्मण निवासी नगला सुखा थाना मुरसान जनपद हाथरस उम्र करीब 32 वर्ष ।

*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान-माल गोदाम रोड, दिनांक 25.10.2026 व समय 13.44 बजे ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
1.01 पीली धातु कण्ठी मय चैन जिस पर फूलुनामा आकृति बनी हुई ।
2.01 पीली धातु चैन मय ओम लोकेट ।
3.01 पीली धातु अंगूठी जिस पर पीछे अन्दर की तरफ अग्रेजी में MS अंकित है ।
4.01 जोड़ी पीली धातु कान के टॉप्स यू आकार के है ।
5.01 पीली धातु लॉक है जिस पर 18K अंकित है ।
6.01 पीली धातु हार मय एक जोडी पीली धातु कान के टॉप्स है ।
7.04 पीली धातु कंगन/चूडियां है ।
8.01पीली धातु मंगल सूत्र जिस पर पीछे की तरफ AM85 अंकित है जिसमें मोतीनुमा काले रंग की चैन लगी है ।

*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-*
1.मु0अ0सं0 1044/2026 धारा 318(4)/317(2) बी0एन0एस0 थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 79/2026 धारा 196(1)/302 बी0एन0एस0 थाना हाथरस जक्सन जनपद हाथरस ।
3.मु0अ0सं0 102/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुरसान जनपद हाथरस ।

*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार निर्वाल थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
2.निरीक्षक तेजवीर सिंह थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 रोहित उज्जवल थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 उमंग त्यागी थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
5.का0 692 सूरज पाल थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
6.का0 1566 मोहित शर्मा थाना हाईवे जनपद मथुरा ।

Taza Khabar