October 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा25 अक्टूबर 26*दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे और मौसी की मौत,

महोबा25 अक्टूबर 26*दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे और मौसी की मौत,

महोबा25 अक्टूबर 26*दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे और मौसी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट यूपीआजतक

महोबा *मुंडन संस्कार से बाइक पर लौट रहे थे तीनों, पुन्नियां-गहरौली मोड़ के पास हुआ हादसा; चार पहिया वाहन में जगह न मिलने पर बाइक से निकले थे मां-बेटा और मौसी

महोबा। जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव निवासी विमला (45) अपनी बहन कमला (40), निवासी वंशिया, थाना चंदला, मध्य प्रदेश के साथ अपने मायके बरायं गांव आई थीं। रविवार को विमला अपने 18 वर्षीय बेटे कपिल और बहन कमला समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिवई गांव में वंश से जुड़े देवस्थल पर आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थीं।

मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद परिवार के कई सदस्य चार पहिया वाहनों से घर के लिए रवाना हो गए। चार पहिया वाहन में जगह नहीं होने के कारण कपिल अपनी मां विमला और मौसी कमला को बाइक पर बैठाकर घर लौटने लगा। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में काल उनका इंतजार कर रहा है।

शाम करीब साढ़े चार बजे पुन्नियां-गहरौली मोड़ के पास गहरौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर खरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें चरखारी के रास्ते जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मां विमला, उनके बेटे कपिल और मौसी कमला को मृत घोषित कर दिया।

एक ही हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में मुंडन संस्कार के बाद खुशियों का माहौल था, वहां कुछ ही घंटों में मातम छा गया।

एक साथ तीन मौतों से क्षेत्र में शोक की लहर

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से सड़क पर बढ़ते खतरे की ओर ध्यान दिलाता है। परिवार के साथ धार्मिक और पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर लौट रहे तीन लोगों की असमय मौत ने सभी को झकझोर दिया है।

Taza Khabar