August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 24 अगस्त 26* कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 24 अगस्त 26* कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 24 अगस्त 26* कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को दिनांक 24.08.2026 को समय 11.30 बजे मिश्रा मौहल्ला राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा से अभियुक्त मुकेश मिश्रा पुत्र स्व0 बाबूलाल मिश्रा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मिश्रा मोहल्ला राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा सम्बन्धित मु0अ0सं0 211/2026 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506 भादवि को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोवर्धन से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 29.04.2026 को मुकदमा वादी श्री बिहारीलाल मिश्रा पुत्र स्व0 श्री रघुनाथ प्रसाद मिश्रा निवासी मिश्रा मौहल्ला रामलीला मैदान के पास राधाकुण्ड थाना गोवर्धन मथुरा हाल निवासी 23 (ए) बाहुवली नगर निवारू रोड थाना झोटबाडा जिला जयपुर राजस्थान के प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा वादी की रिहाइशी मकान व खेती की जमीन को हड़पने के उद्देश्य से बेचने के लिए बिना वादी की सहमति के सौदा कर ब्याना के रूप में 05 लाख रूपये ले लेना तथा धोखाधड़ी कर षडयंत्र के तहत फर्जी एवं कूटरचित एग्रीमेन्ट तैयार कर असल के रूप में नोटराइज्ड तथा वादी की संयुक्त खाते की कृषि भूमि खसरा नं0 1889 मौजा राधाकुण्ड का कानूनी बटबांरा कराये बिना वादी की सहमति व जानकारी के बिना उपरोक्त कृषि भूमि के सामने की जमीन को विक्रय कर देना एवं मना करने पर वादी के साथ गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 211/2026 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506 भादवि बनाम 1. मुकेश 2. अखिलेश पुत्रगण स्व0 बाबूलाल मिश्रा 3.श्रीमती रेखा पत्नी स्व0 बाबूलाल निवासीगण मिश्रा मौहल्ला, राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा 4. राधावल्लभ कौशिक पुत्र वासुदेव कौशिक निवासी म0नं0 95 मौहल्ला खैर खातवार गोवर्धन थाना गोवर्धन जनपद मथुरा 5. प्रदीप कुमार अग्रवाल पुत्र सूरजभान निवासी जोशी मौहल्ला राधाकुण्ड 6. विकास पुत्र राधावल्लभ निवासी हाथी दरवाजा गोवर्धन थाना गोवर्धन जनपद मथुरा व 7.कृष्णगोपाल मिश्रा पुत्र महेशचन्द मिश्रा उर्फ आफतिया निवासी मिश्र मौहल्ला राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना गोवर्धन से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई व अन्य वांछित अभियुक्तगण की तलाश की जा रही है ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
मुकेश मिश्रा पुत्र स्व0 बाबूलाल मिश्रा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मिश्रा मोहल्ला राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय:-*
स्थान- अभियुक्त का घर मिश्रा मौहल्ला राधाकुण्ड थाना गोवर्धन जनपद मथुरा जनपद मथुरा , दिनांक 24.08.2026 व समय 11.30 बजे ।

*अभियुक्त उपरोकत के विरुद्ध पंजीकृत चालानी अपराध का विवरण:-*
1.मु0अ0सं0 211/2026 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506 भादवि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 058/2026 धारा 115(2), 324(4), 351(2), 352 थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
3.मु0अ0सं0 078/2026 धारा 115(2), 333, 351(2), 352 थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों का नाम:-*
1.उ0नि0 शरद कुमार त्यागी थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.है0का0 726 वीरभान सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.का0 499 अभिषेक कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

Taza Khabar