मथुरा 22 सितम्बर 26*शराबी ठेकेदार ने रिफ़ाइनरी में सेफ्टी सुपरवाइजर के अपहरण का किया प्रयास
मथुरा रिफ़ाइनरी में पहुंच रही हैं शराब की बोतलें, सुरक्षा पर उठे सवाल
कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा। इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा पर इन दिनों सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इंडियन ऑयल की मथुरा रिफाइनरी में जुन्शी कंस्ट्रक्शन के राजीव उर्फ राजू ने शराब के नशे में चूर होकर अपने ही 3 सुपरवाइजरों के साथ मिलकर रिफाइनरी में सेफ्टी का कार्य कर रही एमजेड कंपनी में कार्यरत एक सेफ्टी सुपरवाइजर को गाड़ी में बिठाकर अपहरण का प्रयास किया है। मामला बढ़ता देख सेफ्टी सुपरवाइजर को शराबी ठेकेदार व उसके साथियों ने प्लांट के रास्ते पर ही छोड़ दिया था। घटना की जानकारी जब सीआईएसएफ को हुई तो सीआईएसएफ की विजिलेंस टीम ने मामले को दबाते हुए दोनों पक्षों से सुलहनामा लिखवा लिया। बाद में दोनों ही पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।रिफ़ाइनरी में कार्यरत लोगों का कहना है कि पहले तो ठेकेदार मजदूरों का वेतन चोरी कर शोषण करते थे, जिसपर रिफ़ाइनरी प्रबन्धन अभी भी मूकदर्शक बना हुआ है और अब तो नवरत्न कंपनी के अंदर भी ठेकेदार शराब के नशे में चूर होकर इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं, तो रिफाइनरी मजदूर कैसे सुरक्षित रहेंगे। लोगों में यह भी चर्चा है कि मथुरा रिफ़ाइनरी में शराब की बोतलें पहुंचना अब तो आम बात हो चुकी है। प्लांट में हर जगह पर शराब की बोतलें पड़ी हुई देखने को मिल जाती हैं।
रिफाइनरी वर्करों का यह भी कहना है कि रिफ़ाइनरी पुलिस ने जितनी तत्परता ठेकेदार की शिकायत दर्ज करने में की है, उतनी ही तत्परता अगर मजदूरों के वेतन चोरी मामलों की हुई होती तो शायद मथुरा रिफाइनरी के मजदूरों को वेतन चोरी के दौर से नही गुजरना होता। देखने वाली बात यह है कि रिफाइनरी की सुरक्षा को नजर में रखते हुए रिफाइनरी परिसर में सेफ्टी सुपरवाइजर के साथ हुई अपहरण के प्रयास जैसी घटनाओं को लेकर रिफ़ाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल व सीआईएसएफ यूनिट आईओसी मथुरा के कमांडेंट डॉ. नीरज भारती ऐसे शराबी ठेकेदार पर क्या ठोस कदम उठाते हैं, और क्या आगामी समय में रिफाइनरी के सुरक्षा उपकरणों में ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग भी हो सकता है, यह देखने वाली बात होगी।इस संबंध में रिफाइनरी के जनसंपर्क अधिकारी विवेक शर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन बन्द होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी l
More Stories
सहारनपुर 22सितंबर 26*बैठक खत्म होते ही उमड़ा जनसैलाब, नितिन नबीन का फूलों से स्वागत
मथुरा 22 सितम्बर 26*डूडा कर्मचारियों की मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त से वार्ता
मथुरा 22सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न