मथुरा 19 दिसंबर 25*ADGP,भ्रष्टाचार निवारण संगठन, द्वारा भ्रष्टाचार निवारण सगठन द्वारा चौकी/इकाई भवन का किया गया निरीक्षण ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *आज दिनाक 19.12.2025 को श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा अभिसूचना इकाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन जनपद मथुरा के चौकी भवन का निरीक्षण किया गया। अभिसूचना इकाई पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा *मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेन्स* की नीति को बताते हुए जनता के लोगों को भ्रष्टाचार निवारण संगठन के कार्यों से अवगत कराकर भ्रष्टाचार से संबंधित सूचना के संबंध में मुख्यालय के मोबाइल नम्बर 9454402484 पर सूचित करने के बारे में बताया गया। जनपद के आम जनमानस एवं मीडिया बंधुओं के साथ जनपद की भ्रष्टाचार से सम्बन्धित समस्याओं के निवारण हेतु वार्ता की गयी ।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आगरा मण्डल, आगरा, थाना प्रभारी थाना एंटी करप्शन आगरा मण्डल, आगरा व अभिसूचना इकाई जनपद मथुरा पर नियुक्त समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*