मथुरा 16 जुलाई 26 राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत पुलिस लाइन में जल शपथ कार्यक्रम का आयोजन*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* आज दिनांक 16.07.2026 को *राष्ट्रीय जल मिशन* के अंतर्गत पुलिस लाइन, मथुरा में “जल शपथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, मथुरा धर्मेन्द्र सिंह चौहान* एवं *प्रतिसार निरीक्षक मथुरा रामरतन सिंह* की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जल संरक्षण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति सामूहिक रूप से जल शपथ ग्रहण की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल को अमूल्य प्राकृतिक संपदा मानते हुए उसके संरक्षण एवं सदुपयोग का संकल्प लिया। साथ ही यह भी संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे तथा अपने परिवारजनों एवं आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझने, जल का अपव्यय रोकने तथा वर्षा जल संचयन को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
लखनऊ16जुलाई26*थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*
लखीमपुर खीरी16जुलाई26* दरोगा भर्ती में आशुतोष तिवारी की चौथी रैंक
नई दिल्ली16जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*