मथुरा 14 मई 26*थाना साइबर क्राइम मथुरा द्वारा एनसीआरपी शिकायत पर पीडित के 05 लाख 20 हजार 782 रूपये की धनराशि वापस कराये गये ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना साइबर क्राइम द्वारा पीडित श्री आकिल खान (एक्स सर्विसमैन आर्मी) के द्वारा दिनांक 26.04.2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर कोरियर को ट्रैक करने हेतु फ्राडस्टर द्वारा भेजे गये लिंक पर क्लिक करने से अपने साथ 8,41000 /- रुपये की साइबर धोखाधडी होने की आनलाइन शिकायत संख्या 23104260080384 दर्ज करायी गयी थी । पीडित द्वारा अपनी शिकायत के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर कार्यवाही हेतु सम्पर्क किया , जिस पर थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए सम्बन्धित बैनिफीसियरी एसबीआई बैंक से ईमेल से पत्राचार करते हुए होल्ड की गयी धनराशि 5,20,782 /- रुपयों को मा0 न्यायालय से आदेश कारकर सम्बन्धित एसबीआई बैंक के नोडल को मेल व मोबाइल फोन से त्वरित कार्यवाही हेतु समन्व्य स्थापित कर पीडित की उक्त होल्ड धनराशि 5,20,782 /- रुपयों को आदेश के 24 घण्टे के अन्दर शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में वापस ट्रांसफर करायी गयी । जिसमें एसबीआई बैंक के नोडल आफिसर पटना का भी विशेष सहयोग रहा । रूपये वापस होने पर आवेदक द्वारा भी पुलिस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
*पीडित के रूपये वापस कराने में विशेष योगदान करने वाली पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद थाना साइबर क्राइम मथुरा ।
2-उ0नि0 राजकुमार पँवार थाना साइबर क्राइम मथुरा ।
3-कम्प्यूटर ऑपरेटर विवेक मलिक थाना साइबर क्राइम ।
4-कम्प्यूटर ऑपरेटर गोविन्द सिंह थाना साइबर क्राइम मथुरा ।

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,