मथुरा 14 मई 26*जन साहस (NGO) के सहयोग से मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया* –
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* आज दिनांक 14.05.2026 को पुलिस लाइन मथुरा स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी थाना एएचटी जनपद मथुरा की अध्यक्षता एवं क्षेत्राधिकारी अपराध/सह नोडल अधिकारी जनपद मथुरा के पर्यवेक्षण व थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व मे महिला एंव बाल कल्याण से सम्बन्धित सभी विभागो की समन्वय गोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन किया गया। समीक्षा में किशोर न्याय (बालको की देखरेख एंव संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अन्तर्गत संरक्षण वाले बच्चों के मामलों/प्रकरणों, पॉक्सो अधिनियम, मानव तस्करी की रोकथाम आदि के सम्बन्ध में जन साहस संस्था से आय़े प्रशिक्षकों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया । जनपद में पॉक्सो एक्ट के प्रकरणो पर थानावार चर्चा की गयी तथा पोस्को एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर मेडिकल परीक्षण कराकर CWC के समक्ष प्रस्तुत करना एवं समयबद्ध निस्तारण करने, पॉस्को के मामले में फार्म ए व बी तथा मानव तस्करी के सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही करने आदि के सम्बंध में चर्चा की गयी तथा बालको एवं किशोर श्रमिकों के अखिल भारतीय स्तर पर बचाव पुनर्वास अभियान छोटे बड़े प्रतिष्ठानों, कारखानों, उद्योगों, दुकानों, खदानों, ईट भट्टो, निर्माण स्थलों, होटल/ढाबो, मन्दिरों आदि स्थानों पर बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति रोकने के सम्बन्ध मे विस्तृत चर्चा की गयी ।
*उपरोक्त मासिक गोष्ठी/व्यवहारिक प्रशिक्षण में जिला प्रोबेशन/बाल संरक्षण अधिकारी विकासचन्द, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सतीशचन्द्र शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सहायक अभियोजन अधिकारी अमर सिंह, संरक्षण अधिकारी विशाल कौशल, राजकीय बालगृह (बालक) अधीक्षक राजेश कुमार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह अधीक्षक प्रभाकर सिंह, राजकीय बालिका गृह वृन्दावन से मोहित, वन स्टाप सेन्टर यूनिट प्रथम से काउन्सर श्रीमती प्रियंका भारती, सेन्टर प्रभारी वन स्टाप सेन्टर यूनिट द्वितीय श्रीमती नीतू सिंह चौहान, जीआरपी जंक्शन कोसी से उ0नि0 बाई0पी0 सिंह, रानी लक्ष्मीबाई आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी महिला उ0नि0 श्रीमती सीमा, जन साहस एनजीओ से जिला समन्वयक दिलीप पाठक व श्रीमती ममता चौधरी, चाइल्ड हेल्प लाइन काउन्सलर चरन सिंह, हब फॉर एम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन जिला समन्वयक श्रीमती मोहिनी गुप्ता, महिला थाना प्रभारी डेजी पवांर एवं जनपद के सभी थानों में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारीगण व थाना एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग (ए0एच0टी0), विशेष किशोर पुलिस ईकाई (एस0जे0पी0यू0) के समस्त स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया ।*

More Stories
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*