मथुरा 13 जुलाई 26* साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तगण को 05 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक।
*मथुरा* थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर गाठोली से देवसेरस जाने वाले रेल अण्डर पास देवसेरस की तरफ से साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तगण 1.साजिम उर्फ गुल्लू पुत्र शहजाद निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष व 2.साबिर पुत्र जमील निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन मथुरा उम्र करीव 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के कब्जे से 05 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 02 मोबाइल फोन बरामद हुए । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0-344/2026 धारा 318(4),336(3),338,340(2) BNS व 66C, 66D IT Act. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
*अपराध कारित करने का तरीका-*
अभियुक्तगण अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करते थे तथा फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वयं की पहचान छिपाते हुए लोगों को फोन, लिंक, ओटीपी एवं अन्य झांसे देकर साइबर ठगी करते थे। लोगों से विभिन्न बहानों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ प्राप्त करते थे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र-*
1.साजिम उर्फ गुल्लू पुत्र शहजाद निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष ।
2.साबिर पुत्र जमील निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन मथुरा उम्र करीव 29 वर्ष ।
*अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
*स्थान-* गाठोली से देवसेरस जाने वाले रेल अण्डर पास देवसेरस की तरफ से,दिनांक 12.07.2026 व समय 14.35 बजे ।
*अभियुक्त साबिर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
मु0अ0सं0-609/2018 धारा 392/420 भादवि व 66 सी आईटी एक्ट थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
1. 05 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड ।
2. 02 मोबाइल फोन ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 चौधरी सतेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.है0का0 456 संजीव कुमार, थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.का0 3066 प्रीत कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
5.का0 3067 राहुल बाल्यान थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
अयोध्या13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ13जुलाई26*रक्षा मंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया,
फर्रुखाबाद13जुलाई26*जन्म देते ही जुड़वाँ बेटियों को माँ ने ठुकरा दिया तो अविवाहित महिला डॉ. कोमल यादव ने उन्हें अपना लिया.*