मथुरा 10 सितंबर 2023* बारिश में गिरे पेड़ के नीचे दबकर हुई बाइक सवार की मौत
संवाददाता – मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा 10 सितंबर 2023* बारिश के बीच गिरा विशाल पेड़, नीचे दबकर बाइक सवार की मौत; मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को बारिश के बीच एक पेड़ सड़क पर धराशायी हो गया। वहां से निकल रहा बाइक सवार उसके नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई हादसा रकाबगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह कुतलूपुर में हुआ। यहां शनिवार की शाम करीब छह बजे बारिश हो रही थी। इसी बीच एक पुराना विशाल पेड़ सड़क की तरफ गिर गया। इसाी समय वहां से धनौली निवासी महाराज सिंह बाइक से निकल रहे थे। पेड़ गिरने से महराज सिंह उसके नीचे दब गए। लोगों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और महराज सिंह को निकालने में जुट गए। जब तक उन्हें निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घर में खबर दी गई तो चीख पुकार मच गई।
खबर मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। पुलिस ने उसे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजन को खबर दे दी गई है।
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*