मथुरा 1 मई 26*अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह के 4 शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना रिफाइनरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.05.2026 को समय 02.52 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना रिफाइनरी पर पंजीकृत ट्रक चोरी से सम्बन्धित मु0अं0सं0 116/26 धारा 303(2)बीएनएस मे 04 अभियुक्तगण को 1.रिजवान पुत्र हामिदा निवासी सहार नंगला थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष 2.नासिर पुत्र इसलाम निवासी हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष 3.मौहब्बत पुत्र अल्लाहवार निवासी सहार थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र करीब 38 वर्ष 4.हासिम पुत्र राहिब निवासी पिपाका थाना तावडू जिला नूँह हरियाणा उम्र करीब 28 वर्ष को चोरी के ट्रक व ट्रक के अंदर से चुराए गए लाखों के लैपटोप,टैबलेट, कीमती मोबाईल (कीमत करीब 90 लाख) व कुल 80 हजार रुपये नगद सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रिफाइनरी पर विधिक कार्यवाही की गई ।
*संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 30.04.2026 वादी मुकदमा द्वारा थाना रिफाइनरी पर ट्रक सं0 HR 55 AQ 0672 के चोरी हो जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0116/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 के अन्तर्गत पंजीकृत कराया गया था मुकदमा की विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए मुखबिर से सूचना कि फैक्ट्री एरिया के पास एक बाड़े में चोरी का ट्रक छिपाया गया है और कुछ लोग उसमें मौजूद हैं । उक्त स्थान की पुलिस टीम ने घेराबंदी की व मौके से ट्रक नंबर HR 55 AQ 0672 (अंकित – SHIV SHAKTI CARRIER) को बरामद किया व 04 अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया, बरामद ट्रक के अंदर से चुराए गए लाखों के लैपटोप,टैबलेट, कीमती मोबाईल (कीमत करीब 90 लाख) व अभियुक्तगण से कुल 80 हजार रुपये नगद बरामद किए गए । अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई ।
*अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)/पूछताछ विवरण* – पूछताछ में अभियुक्त नासिर ने बताया कि वह ट्रक का ड्राइवर है जिसके अन्य साथी यह जानकारी करते है कि FLIPKART के वेयरहाउस आसपास किस जगह पर है जिसके बाद नासिर को किसी माध्यम से उक्त वेयरहाउस से सामान लाने व ले जाने के लिए लगे ट्रक मालिक से संपंर्क कर ड्राइवर की नौकरी ले ली जाती है जिसके बाद उक्त लोग मिलकर गुरुग्राम से कलकत्ता FLIPKART वेयरहाउस के लिए जाते है जहाँ से ये लोग इलैक्रट्रोनिक्स आईटम को लोड करते है व ट्रक मे कैसा माल लोड किया गया है इसकी जानकारी इनको पहले से रहती है जिसके बाद रास्ते मे ट्रक को रोककर अभियुक्त मोहब्बत के द्वारा ग्राईन्डर की मदद से सील को काटकर हर एक बैग मे से एक एक आईटम अपनी अन्य साथियो की मदद से चोरी कर लिया जाता है व ट्रक को साथ लेकर गए सील से यथास्थिति कर दिया जाता है ताकि माल उतरते वक्त वेयरहाउस पर किसी को शक न हो जिसके बाद ट्रक को वेयरहाउस मे ले जाया जाता है जहाँ पर माल उतार दिया जाता है । पकडे गए अभि0गण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व मे हजारो की संख्या मे मोबाईल/टैबलेट/लैपटोप व अन्य इलैक्टोनिक आइटम को दिल्ली व आगरा के मार्किट मे बेचकर लाभ कमाया गया है । FORWARD व BACKWARD LINK की जानकारी की जा रही है व पकडे गए अभियुक्तगण व उनके अन्य साथियो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाएगी ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1.रिजवान पुत्र हामिदा निवासी सहार नंगला थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष ।
2.नासिर पुत्र इसलाम निवासी हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष ।
3.मौहब्बत पुत्र अल्लाहवार निवासी सहार थाना बरसाना जिला मथुरा उम्र करीब 38 वर्ष ।
4.हासिम पुत्र राहिब निवासी पिपाका थाना तावडू जिला नूँह हरियाणा उम्र करीब 28 वर्ष ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
स्थान – फैक्ट्री एरिया रेलवे लाईन के पास ट्रक खडा करने का बाडा,दिनांक- 01.05.26 समय 02.52 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण –*
(1) चोरी किया गया ट्रक नंबर HR55AQ0672 कीमत करीब 60 लाख ।
(2) 55 XIAOMI PAD 6 (6GB/128GB) टैबलेट कीमत करीब 25 लाख ।
(3) 10 कीमती मोबाइल फोन (MOTO G 86 POWER, MOTO G 96 POWER, MOTOROLA GREEN, REALME P4/P4X, POCO C75, RENO 12, VIVO V29I) मोबाइल कीमत करीब 3 लाख ।
(4) 02 HP लैपटॉप कीमत करीब 2 लाख ।
(5) कुल 80,000 रुपये (ट्रक के केबिन से) एवं अभियुक्तों की तलाशी में मिले ।
(6) एक ग्राइंडर मय बैट्ररी व काटने वाले ब्लेड (सील काटने हेतु प्रयुक्त) ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –*
मु0अ0सं0116/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना रिफाइनरी मथुरा ।
*नोटः* – अभियुक्तगण उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की तलाश किया जा रहा है ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*
1.सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी श्री जयबिंद कुमार गुप्ता थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
2.व0उ0नि0 विक्रांत तोमर थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 रोहित उज्जवल थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 दीपक नागर थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
5.का0 1840 विशाल तोमर थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
6.का0 1587 नितेश मलिक थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
7.रि0का0 857 अमित यादव थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
8.रि0का0 362 अर्पित कुमार थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
9.रि0का0 453 पंकज कुमार थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
10.रि0का0 236 विनीत थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
11.रि0का0 699 अरविन्द थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
12.रि0का0 204 कमल सिंह थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
13.रि0का0 864 अभिषेक थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना
लखीमपुर खीरी1 मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें