मथुरा 02 फरवरी 2024* आज दिनांक 02.02.2024 को नगर आयुक्त महोदय श्री शशांक चौधरी जी के द्वारा वार्ड संख्या 49 डेंपियर नगर में सफाई व्यवस्था का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई कार्य हेतु तैनात कर्मियों की जानकारी स्थल पर उपास्थित जोनल सेनेटरी ऑफिसर एवम क्षेत्रिय सफाई निरीक्षक से ली गई गई। साथ ही वार्ड के सफाई कर्मियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया अवलोकन करने पर 02 सफाई कर्मी अनुपस्थित मिलने पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर को चेतवानी जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मुर्गा फाटक स्थित डलाव घर पर रखे हुए सामान को हटाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही वार्ड में शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟