रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
वीडियो बनाने पर भागे गुर्गे*
रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदबार गांव में गुढ़ समूह के शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा एक आदिवासी युवक को गैर-कानूनी कार्यों में धकेलने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें ठेकेदार के कर्मचारी युवक पर अवैध शराब बेचने के लिए दबाव बनाते नजर आ रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार,गुढ़ समूह के शराब ठेकेदार के गुर्गे एक बोलेरो वाहन से बदबार गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक स्थानीय आदिवासी युवक के घर पहुँचकर अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने के लिए मजबूर करने लगे।युवक ने साहस दिखाते हुए इस पूरी घटना का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।आप देख सकते हैं कि वायरल वीडियो में युवक स्पष्ट रूप से यह कहते सुना जा रहा है कि ये लोग मेरे ऊपर दबाव बना रहे हैं कि मैं अवैध शराब की बिक्री करूं।जैसे ही युवक ने कैमरा उनकी ओर घुमाया, ठेकेदार के गुर्गे अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरा ढंकने लगे और आनन-फानन में अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग निकले।
*इस पूरे मामले को लेकर आक्रोशित हुए ग्रामवासी*
इस घटना के बाद से बदबार गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि शराब ठेकेदार के कर्मचारी अक्सर ग्रामीणों को डरा-धमकाकर उन्हें अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर करते हैं।एक आदिवासी युवक को इस तरह निशाना बनाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल