कौशाम्बी2फरवरी24*सिपाह में सीडीओ ने सुनी ग्रामवासियों की समस्याए*
*सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारित करने के दियें निर्देश*
*कौशाम्बी।* मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने शुक्रवार को विकास खण्ड-कड़ा की ग्राम-पंचायत सिपाह में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओ को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दियें। ग्राम चौपाल में ग्रामवासियों को पशुपालन, आई0सी0डी0एस0, समाज कल्याण एवं खाद्य व रसद विभाग सहित अन्य सम्बन्धित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
ग्राम चौपाल में राजस्व से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई, परन्तु राजस्व विभाग के कानून-गो व लेखपाल के अनुपस्थित होने के कारण त्वरित निस्तारण नहीं हों सका, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित लेखपाल का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल में सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग एवं जल निगम से सहायक अभियन्ता अथवा अवर अभियन्ता के अनुपस्थित होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित विभागों के कार्यालध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दियें है।
इस अवसर पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 सागर, खण्ड विकास अधिकारी कडा श्री दिनेश चन्द्र, पशुचिकित्साधिकारी कडा, अवर अभियन्ता लघु सिंचाई, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कड़ा, सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0), सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), सहायक विकास अधिकारी(स0/क0), पूर्ति निरीक्षक एवं ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।

More Stories
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग
मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,
पुणे 26 नवम्बर 26*पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त*