भिण्ड29जुलाई24*अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भिण्ड पुलिस ने किया पर्दाफाश,10 लाख के सोने चांदी के आभूषणों सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।*
भिण्ड-अपराधों एवं अपराधियो पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक असित यादव द्वारा जिला भिण्ड में हुई हत्या,लूट, चोरी की घटनाओं का खुलासा करने हेतु जिले में विशेष टीम बनाई गई जो जिले में लगातार हुई आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर रही है उसी क्रम में आज आज गौहद चौराहा थाना प्रभारी ब्रजेन्द्र सेंगर को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग रेलवे स्टेशन गौहद चौराहे पर बैठे हुए है उक्त सूचना पर गौहद चौराहे थाना पुलिस मय टीम के मौके पर पहुँची जहां पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर 3 लोगों को पकड़ लिया पकड़े गए संदेहियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया,आरोपियों ने पूछताछ में 10 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कुबूल किया आरोपियों पर गौहद चौराहा,गौहद,बरोही,अटेर तथा सिटी कोतवाली में कुल 10 मामले दर्ज है आरोपियों से पुलिस ने सोने के आभूषणों में 1 जंजीर,3 मंगलसूत्र,6 अंगूठी,4 जोड़ी झुमकी,2 जोड़ी बाली,2 बृजवाल एवं एक जोड़ी कानो के टॉक्स तथा चांदी के आभूषणों में 3 कमर करधनी,12 जोड़ी पायल,14 जोड़ी बिछिया तथा 3 सिक्के सहित एक थ्रीव्हीलर टैम्पो एवं 95 हजार की नकदी एवं कटर फ़नर सहित अन्य सामान जप्त किया।
*बाईट-संजीव पाठक एएसपी भिण्ड।*

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*