भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 04.08.2026 को गोराडीह थाना को गुप्त सूचना 108.2026 को गोराडीह थाना को प्राप्त हुई की गोराडीह थानान्तर्गत जिलेबिया मोड़ के समीप कुछ अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से घुम रहे हैं।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर तथा थानाध्यक्ष गोराडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा सशस्त्र बल के साथ गोराडीह थानान्तर्गत जिलेबिया मोड़ के समीप पहुँचा गया तो देखा गया कि एक एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से हिरासत में लिया गया तत्पश्चात पुछ-ताछ तथा तलाशी के क्रम में 01. निकेश कुमार उर्फ मिठु पिता-ज्ञानदेव चौधरी सा०-जिलेबिया मोड़ थाना-गोराडीह जिला-भागलपुर के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत् कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. देशी कट्टाः-01। 02. जिंदा कारतूसः-01। गिरफ्तारीः-01. निकेश कुमार उर्फ मिठे पिता-ज्ञानदेव चौधरी सा०-जिलेबिया मोड़ थाना-गोराडीह जिला-भागलपुर। निकेश कुमार का अपराधिक इतिहासः- कजरैली थाना कांड सं0-75/26 दिनांक-02.08.2026 |गोराडीह थाना कांड सं0-164/26 दिनांक-03.08.2026 | गोराडीह थाना कांड सं0-166/26 दिनांक-04.08.2026 |मोजाहिदपुर (बबरगंज) थाना कांड सं0-17/21 दिनांक-13.01.2021 | झंडापुर थाना कांड सं0-584/23।पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष दीपक पासवान गोराडीह थाना।पु०अ०नि० जगनंदन यादव गोराडीह थाना।सशस्त्र बल गोराडीह थाना।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*