भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर30मई25*पीएम के बिहार दौरे के दौरान जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार।
सुरक्षा एजेंसियों को प्रधानमंत्री भारत सरकार के बिहार दौरे के दौरान जान से मारने की सूचना मिली।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
उक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर धमकी देने वाला व्यक्ति (मंटू चौधरी) से पूछताछ किया। पूछताछ में बताया कि मैं नन-मैट्रिक वृद्ध (71 वर्ष) हूं तथा की-पैड मोबाइल चलाता हूं। आगे बताया कि यह काम मुझे फँसाने हेतु समीर कुमार रंजन द्वारा किया गया है।
जाँच में एक मोबाइल नम्बर की पहचान हुई, जो 71 बार VPN के माध्यम से एक्टिव हुआ था।
समीर कुमार रंजन (35 वर्ष), पे०-कुमार शरद रंजन, सा०-महेशी, थाना-सुल्तानगंज, जिला-भागलपुर ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने VPN का उपयोग कर व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से धमकी दी। अतः इस आरोप में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया।घटना का कारण : प्रारम्भिक जाँच में यह बात सामने आई कि आरोपी का अपने पाटीदार से जमीनी विवाद है।
बरामदगी :-01. घटना में प्रयुक्त मोबाइल
चन्द्रभूषण, पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में छोपेमारी दल की विवरणी -. पु०नि० रंजीत कुमार, प्रभारी, डी०आई०यू० ।पु०नि० प्रमेश्वर सहनी, डी०आईयू०। पु०नि० मृत्युंजय कुमार, थानाध्यक्ष, सुल्तानगंज थाना।पु०अ०नि० सुशील राज, डी०आई०यू० ।सिपाही-अभिमन्यु कु० सिंह, डी०आई०यू०। सी०आई०ए०टी० बल एवं सशस्त्र बल सुल्तानगंज थाना।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak