भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर27मई26*माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान दिवस मनाया गया*
जगदीशपुर भागलपुर बिहार*मध्य विद्यालय में
किशोरियों एवं समुदायों में महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों एवं वर्जनाओं को दूर करने हेतु प्रत्येक वर्ष 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है जिसके तहत चल रहे छह दिवस जागरूकता अभियान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में चुप्पी तोड़ो , खुल कर बोलो कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में स्वच्छता एवं सुरक्षित माहवारी प्रबंधन पर परिचर्चा के साथ पोस्टर निर्माण, निबंध, चित्रांकन एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किया । इस कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी , नोडल शिक्षिका वीणा कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी , शारिका निगार, शाहिना खातून,ने अपने अपने विचारों से जागरूक किए तथा बच्चियां के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक जागरुकता अभियान संचालित किए।

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*